राज्य समाचार

मानवता को शर्मसार करने वाला मामला: अपनी 9 साल की बेटी से बाप करता था दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

22.10.22| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने यया है. बिलासपुर में एक बाप अपनी ही नौ साल की बेटी के साथ रेप करता था. रायगढ़ में रहने वाले इस कारोबारी का अपनी पत्नी से भी विवाद है. वो जब भी अपनी बेटी से मिलने अत उसके साथ दुष्कर्म करता था. फिर बच्ची ने अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी. मां ने तुरंत ही पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया .मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

साल 2014 में महिला की शादी में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी. शादी के बाद दंपत्ति को बेटी हुई. लेकिन दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. दोनों का किसी न किसी बात पर विवाद होते रहता था. प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी 9 साल की बेटी को लेकर बिलासपुर में अपने मायके में आकर रहने लगी. महिला और उसकी बेटी तीन माह से यहां रह रहीं हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महिला ने पुलिस को बताया कि बीते जुलाई माह से उसके पति की नीयत बेटी पर बिगड़ गई थी. उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की. जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई.इसके बाद जब वह बिलासपुर आ गई, तब उसका पति बेटी से मिलने के बहाने आता था.यहां वह अच्छा व्यवहार करता और बेटी से अकेले मिलता था. इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।कुछ दिन पहले ही बेटी ने अपनी मां को पिता के गलत हरकतों की जानकारी दी.मामला सामने आने पर महिला अपनी बेटी को लेकर SSP पारुल माथुर के पास पहुंची. उनके निर्देश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि महिला का पति उद्योगपति है और उसका लोहे की चादर और ट्रक बॉडी बनाने का प्लांट है. शादी के बाद कुछ दिन तक तो ठीक चला,लेकिन फिर पति ने नशे में घर आना शुरू कर दिया. सब बातों पर अपनी मनमानी करता और मना करने पर मारपीट करता था. महिला अपनी सामाजिक स्थिति और बेटी के कारण मजबूरी में प्रताड़ना सहते हुए ससुराल में ही रहती थी, लेकिन जब बेटी पर बुरी नजर पड़ी तो वह डर गई. वह बेटी को लेकर अपने मायके आ गई. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश करने रायगढ़ गई थी. इस दौरान उसके घर में दबिश दी गई. लेकिन, वह फरार मिला.पुलिस उसके सभी ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button