राज्य समाचाररोचक तथ्य

कोरबा : हनुमान जयंती से पहले मंदिर और बस स्टॉप के सौंदर्यीकरण की उठी मांग, पार्षद अब्दुल रहमान ने निगम आयुक्त को सौंपा पत्र

Spread the love

कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद एवं अधिवक्ता अब्दुल रहमान ने वार्ड क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर और समीपस्थ बस स्टॉप के रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण को लेकर निगम आयुक्त को औपचारिक पत्र सौंपते हुए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

पार्षद द्वारा सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित हनुमान मंदिर वार्ड का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए रंग-रोगन, प्रवेश द्वारों की मरम्मत तथा समग्र सौंदर्यीकरण की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई है। आगामी हनुमान जयंती को ध्यान में रखते हुए यह मांग और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्षद ने यह भी बताया कि मंदिर के समीप स्थित बस स्टॉप की स्थिति जर्जर बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक इस बस स्टॉप का उपयोग करते हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बस स्टॉप के रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई को भी आवश्यक बताते हुए इसे प्राथमिकता में शामिल करने की मांग की है।

अब्दुल रहमान ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते इन दोनों स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाता है तो इससे न केवल धार्मिक और सार्वजनिक वातावरण बेहतर होगा, बल्कि वार्ड की समग्र छवि में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने निगम प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जनभावनाओं और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button