राज्य एव शहर

सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं : स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

 

 

दुर्ग । भिलाई में वृहद स्तर पर दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। मेला संस्थान के आर-2, कोहका भिलाई परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर प्रदान किया गया।

मेले में 25 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का प्रयास किया। यह पहल क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

 

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि निजी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। यह आयोजन युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

 

 

इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि यह पूरे संभाग के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। पढ़ाई पूरी कर चुके और अध्ययनरत छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि दो दिनों में हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

 

 

 

कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासकीय सेवा में आने से पूर्व उन्होंने निजी क्षेत्र में कार्य किया है और पहला रोजगार मिलने की खुशी विशेष होती है। प्रत्येक नौकरी नया अनुभव देती है, जो भविष्य में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, रोजगार अधिकारी राजकुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में युवा एवं निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button