राज्य समाचार

एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में अपनी विज्ञापन एजेंसी चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने फ्लैट के एक कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button