रायपुर में 5 लाख वोटरों के नाम काटने की तैयारी, 1.33 लाख को भेजा गया नोटिस

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 84 हजार 2 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 3 लाख 87 हजार 330 मतदाता दूसरे जिलों के निवासी हो चुके हैं। इसके अलावा 23 हजार 180 मतदाता ऐसे हैं, जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है। 14 हजार 311 मतदाता पहले से ही अन्य स्थानों पर नामांकित पाए गए हैं, जबकि 2 हजार 313 नाम अन्य कारणों से हटाए जाने की श्रेणी में हैं।
निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मृत मतदाताओं को छोड़कर शेष सभी को मतदाता सूची में नाम बनाए रखने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित फार्म भरकर आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेज जमा करने होंगे।
एसआईआर के बाद 23 दिसंबर 2025 की स्थिति में रायपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों और बलौदाबाजार सहित कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों के 2484 मतदान केंद्रों में कुल 14 लाख 89 हजार 251 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7 लाख 39 हजार 821 पुरुष, 7 लाख 49 हजार 309 महिला और 121 अन्य मतदाता शामिल हैं।
कैटेगरी-सी के वोटरों को नोटिस
कैटेगरी-सी में 1 लाख 35 हजार 761 मतदाता शामिल हैं, जिनका नाम न तो 2003 की सूची में था और न ही उनके परिजनों का। ऐसे मतदाताओं को अब नोटिस जारी कर आयोग द्वारा मान्य 13 प्रमाणिक दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
1.33 लाख को नोटिस, 36 हजार को तामिली
Live Cricket Info
