राज्य समाचार

SECL दीपका क्षेत्र में प्रशासन का सख्त रुख: धारा 9 के बाद अवैध निर्माण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 30 हजार ईंटें जब्त

Spread the love

कोरबा —   SECL दीपका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अधिग्रहित एवं प्रस्तावित अधिग्रहण भूमि पर अवैध कब्जों, निर्माण और अवैध व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

धारा 9 (अधिग्रहण प्रक्रिया) के प्रकाशन के बाद क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों और अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में 27 दिसंबर 2025 को प्रशासनिक टीम ने हरदीबाजार क्षेत्र में दबिश देकर अनीता राठौर के ईंट भट्टे पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि धारा 9 लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर ईंटों का निर्माण किया जा रहा था। मौके से प्रशासन ने करीब 30 हजार नग अवैध ईंटें जब्त की हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि SECL दीपका क्षेत्र के लिए धारा 9 का विधिवत प्रकाशन हो चुका है, जिसके बाद संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण या व्यवसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाती है।

 

इसके बावजूद कुछ भू-माफिया और स्थानीय लोग मुआवजे के लालच अथवा अवैध लाभ के उद्देश्य से अवैध ईंट भट्टों का संचालन कर रहे हैं। साथ ही नदी-नालों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन कर निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सरकारी एवं अधिग्रहित भूमि को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पूर्व भी हरदीबाजार एवं सुआभोड़ी क्षेत्र में 18 ईंट भट्टों पर छापा मारकर लगभग 9 लाख ईंटें जब्त की जा चुकी हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध ईंट निर्माण और रेत के उत्खनन व परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों जैसे जेसीबी और ट्रैक्टर को राजसात करने की कार्रवाई भी तेज की जाएगी।

 

अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि धारा 9 के प्रकाशन के बाद किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कानूनी अपराध है और अधिग्रहण प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button