राज्य समाचार

टी.पी.नगर जोन के 05 वार्डो में होगे 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रू. के नए विकास कार्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्या का भूमिपूजन

Spread the love
कोरबा- नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 18, 15, 17, 03 एवं 04 में 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रूपये के नए विकास कार्य कराए जाएंगे। आज नर्सरीपारा कोहड़िया, ढोढ़ीपारा भैंसखटाल तथा राताखार बजरंग चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा टी.पी.नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 18 अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोहड़िया में 05 लाख 94 हजार रूपये की लागत से शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 अंतर्गत बरपारा (छोटे नर्सरीपारा) विनय साहू के घर से नारायण घर तक 18 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत कार्य, वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 के विभिन्न बस्तियों में 50 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 15 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल कन्या साड़ा कोरबा में 06 लाख 30 हजार रूपये की लागत से साईकल स्टैण्ड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 15 अंतर्गत पन्द्रह ब्लाक आंगनबाड़ी क्र. 01 पीछे 05 लाख रूपये की लागत से मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत छ.ग.रा.वि.मं.कं. 01 सुलभ से लेकर वर्षा किराना स्टोर एवं सराई पेड़़ से लक्ष्मी राठौर के घर तक 08 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत गौठानपारा रसियन हास्टल ढोढ़ीपारा में 20 लाख रूपये की लागत से नाली, सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा कबीर आश्रम में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 अंतर्गत साहू खटाल ढोढ़ीपारा सब स्टेशन के पीछे 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा में शिव चबूतरा नंदू पटेल घर के पास 05 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 03 गेरवाघाट में शिव मंदिर के बगल में 05 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 03 श्री अग्रसेन महाविद्यालय दर्री रोड कोरबा के परिसर के पास 10 लाख रूपये की लागत से प्रसाधन निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र. 03 इंदिरा स्टेडियम के पास स्थित 30 लाख 32 हजार रूपये की लागत से आडिटोरियम का जीर्णोद्धार एवं विकास कार्य, वार्ड क्र. 04 अंतर्गत बजरंग चौक शिव मंदिर गली राताखार में शिव मंदिर के सामने बिन्दु सिंह राजपूत के घर तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र. 04 अंतर्गत राताखार बजरंग चौक के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।

कोरबा की जनता का मुझ पर भरोसा, मेरी अमूल्य पूंजी 

इस अवसर पर  उद्योग मंत्री   लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनताजनार्दन का मुझ पर लगातार भरोसा एवं उनका निरंतर मिल रहा आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी एवं अमूल्य पूंजी है, जिसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होने कहा कि यहॉं के नागरिकों ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे अपना आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूॅंगा तथा मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि मैं उनके विश्वास पर खरा उतरू।
उद्योग मंत्री देवांगन ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आप सबके आशीर्वाद से आज कोरबा के हर वार्ड में लाखों, करोड़ों रूपये के विकास कार्य हो रहे हैं तथा विगत कुछ वर्षो से विकास से पिछड़े केरबा का अब तेजी से विकास हो रहा है।
मंत्री  देवांगन ने आगे कहा कि हमारे यशस्वी  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देने की दिशा में अग्रसर है, सबका साथ – सबका विकास की मूलभावना के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है।
उन्होने कहा कि केन्द्र एव ंराज्य सरकार द्वारा किसान, मजदूर, युवा, नारी शक्ति, वरिष्ठजनों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में दर्जनों योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ लाखों, करोड़ों परिवारों को मिल रहा है।

आमजनता की समस्या, मेरी अपनी समस्या है

 इस अवसर पर महापौर  संजूदेवी राजपूत ने अपने  उद्बोधन में कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनताजनार्दन की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं, उनके दुख-दर्द मेरे अपने दुख-दर्द हैं, मैं हमेशा इसी भावना के साथ आप सबकी सेवा करने का प्रयास कर रही हॅूं।
उन्होने कहा कि केरबा के विकास में यहॉं की जनसमस्याओं को दूर करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव और उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन जी का लगातार मार्गदर्शन व आशीर्वाद मुझे प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि निगम क्षेत्र में प्रतिदिन बडे़ स्तर पर नए विकास कार्य प्रारंभ कराए जा रहे हैं, ढेर सारे कार्य प्रगति पर हैं तथा सैकड़ों कार्य प्रस्तावित हैं, जिन्हें शीघ्र ही प्रारंभ कराया जाएगा।

उद्योग मंत्री ने अपने महापौर कार्यकाल में बनाई थी कोरबा के विकासपुरूष की छबि 

 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जब कोरबा के महापौर थे, तब उनके द्वारा बस्ती-बस्ती, गली-गली जिस तरह से विकास की बया बहाई गई थी, उसे आज भी कोरबा के लोग याद करते हैं, निश्चित रूप से उन्होने अपने कार्यो से तत्समय में केरबा के विकासपुरूष की छबि बनाई थी,
जिसे हम आज भी याद करते हैं। उन्होने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि आज उन्ही के मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा में लगातार नए विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं, लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं तथा केरबा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विकसित व समस्याविहीन कोरबा, हम सबका संकल्प

 इस अवसर पर वार्ड क्र. 18 के पार्षद  नरेन्द्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबका संकल्प है कि हमारा कोरबा सम्पूर्ण विकसित व समस्याविहीन शहर बने, इस दिशा में उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व महापौर  संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में कोरबा के सभी वार्ड व बस्तियों में वहॉं के नागरिकों की मांग व आवश्यकता के अनुसार लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जनता जनार्दन की समस्याएं दूर की जा रही हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी व वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मथुराबाई चन्द्रा, रविसिंह चंदेल, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर साहू, प्रीति चौहान, प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा द्विवेदी, श्रीधर द्विवेदी, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, सोमनाथ डेहरे, मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, मनोज सिंह राजपूत, दीपक गुप्ता, रवि पोर्ते, सुनीता राव, आशीष द्विवेदी, प्रवीण साहू, बलीराम, अघन पटेल, प्यारेलाल साहू, ईश्वरी महंत आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button