राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 2 जिंदगियां काल के गाल में समाई, 2 लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग
बलौदाबाजार. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां 2 बाइकों की भिड़ंत हुई है. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. वहीं 3 युवक घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल दो युवकों को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि, जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. हादसा बलौदाबाजार से लटुवा मार्ग पर हुआ है. जहां 2 मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में लवकेश जांगड़े निवासी लच्छनपुर और ऋषि साहू निवासी अर्जुनी की हुई मौके पर मौत हो गई है.



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now