राष्ट्रीय खबरें

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस्तीफे को बताया साहसी फैसला

Spread the love

नई दिल्ली। भाई राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साहसी कदम बताया है। प्रियंका ने ट्‍वीट कर कहा कि वे अपने भाई के फैसले का सम्मान करती हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है। आपके फैसले का सम्मान करते हैं।
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुला पत्र भी जारी किया था। इस पत्र में राहुल गांधी ने लिखा था कि ‘कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी’।
राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा था कि ‘अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। इसलिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं’।
राहुल गांधी ने कहा, पार्टी को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी, वहां मैं मौजूद रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि महीने भर पहले ही नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए था। राहुल गांधी ने कहा कि बिना देर किए नए अध्यक्ष का चुनाव हो। मैं इस प्रक्रिया में कहीं नहीं हूं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button