राज्य समाचार

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

कर्ज से परेशान होने का दावा, गरमाई सियासत

Spread the love

जशपुरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन राम निराला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाजपा नेताओं ने सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है।
जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड़ निवासी मोहन राम निराला ने सुबह तकरीबन पांच बजे अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी की। घर वालों ने उन्हें फांसी से झूलता हुआ देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
दावा किया जा रहा है कि सुसाइड नोट में मोहनराम निराला ने किसान क्रेडिट कार्ड से 4 लाख रुपए कर्ज लेने का जिक्र किया है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संबंधित बैंक ने मृतक को कर्ज की वसूली के लिए कोई नोटिस जारी किया था या नहीं।
भाजपा ने जांच के लिए बनाई कमेटी
भाजपा ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छग खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने बताया कि कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश साय, कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय और भरत साय शामिल किए गए हैं। कमेटी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे चराईडांड़ पहुंचेगी और परिजनों से बाते करेगी। फिर पार्टी को रिपोर्ट सौंपेगी।
एसडीएम करेंगे जांच
जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा कि आत्महत्या के इस मामले में एसडीएम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button