August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- अगर सिस्टम में नक्सली घुसे हैं तो उजागर करें

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर सिस्टम में नक्सली घुसे हैं तो उजागर किया जाए, साथ ही कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद बेहतर काम हुआ है,और पूरे छत्तीसगढ़ में बदलाव देखने को मिला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में ऑटोमोबाइल के सेक्टर में बढ़ोतरी हुई है। सीएम बघेल ने कहा है कि बदलाव उन्हें नजर नहीं आता है, जिन्होंने प्रदेश भर में कमीशन खोरी की है। पूर्व सीएम पर हमला बोलते हुए कहा है कि रमन सिंह मोबाइल बांटे और स्काई वॉक बनाए हैं, जिसका क्या उपयोग किया जाए आज तक समझ नहीं आया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि उनके खुद का क्षेत्र राजनांदगांव आकांक्षी जिले में शामिल हो गया हैं। इससे बड़ी बिडम्बना और क्या हो सकती है। वहीं रमन सिंह के मानसून सत्र छोटा होने वाले बयान पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह अपना पुराना कार्यकाल देखें कि कितने दिन का सत्र होता था।

Related Articles

Check Also
Close