राज्य समाचार

जनजातीय हितों की अनदेखी नहीं होगी – रेणुका सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांसद और केंद्रीय अनुसूचित जाति मामलों की राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के प्रथम आगमन पर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। श्रीमती सिंह भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने राजधानी पहुंची हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार रेणुका सिंह राजधानी रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने उनकी अगुवाई की, उनका भव्य स्वागत किया गया। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की जनता को भरोसा दिलाया है कि आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर काम किए जाएंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी काम होगा। रेणुका सिंह ईमानदारी के साथ काम किया जाएगा। किरंदुल के अडानी खदान मामले पर भी रेणुका सिंह ने विश्वास दिलाया कि जनजातीय हितों की कभी अनदेख नहीं होगी। बता दें रेणुका सिंह सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद छत्तीगढ़ से इकलौती केंद्रीय राज्य मंत्री चुनीं गई है।
उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी दिल्ली से आए। उनके स्वागत के लिए यहां पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, डॉ. जे.पी. शर्मा, निर्मल बरडिया, श्यामसुंदर अग्रवाल, मीनल चौबे, मुकेश शर्मा, चन्नी वर्मा, मुकेश शर्मा, हेमंत साहू, गोपी साहू, हेमेंद्र साहू, मोतीलाल साहू, अंजय शुक्ला, नवीन शर्मा, योगी अग्रवाल, दिलीप सिंह होरा, चन्नी वर्मा, शिवजलम दूबे, प्रभा दूबे, ओमप्रकाश पुजारी, केदार गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button