राज्य समाचार

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव मिले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से कहा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जीरो ईयर घोषित न किया जाए

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुरूप सुविधाएं मौजूद

Spread the love

रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कालेज में कमियां बताते हुए अगले सत्र के लिए वहां जीरो ईयर घोषित कर दिया । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन से मुलाकात कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की वस्तुस्थिति की जानकारी दी है।
उन्होंने वर्धन को बताया कि कालेज में चिकित्सा शिक्षा के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुरूप सुविधाएं मौजूद हैं। सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जीरो ईयर घोषित न किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार वहां बेहतर अधोसंरचना और सुविधाएं मुहैया करा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाक्टरों की संख्या कम है। शासन डाक्टरों की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के अग्रसर है। ऐसे में जीरो ईयर घोषित होने से सरकार की कोशिशों को धक्का लगेगा। साथ ही प्रदेश के प्रतिभावान युवा चिकित्सा शिक्षा से वंचित होंगे।
उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार उनकी मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आपत्तियों और कालेज में उपलब्ध सुविधाओं पर पुनर्विचार कर वहां जीरो ईयर घोषित न हो, इसकी हरसंभव कोशिश की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button