August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोरछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलिखुशखबरी:महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 1-1हजार रुपये की राशि जारीबालोद जिले के पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को नही मिलेगा पेट्रोलबालको की पहल से कृषि में आया बदलाव, पैदावार में वृद्धि और लागत में कमीबने खाबो बने रहिबो सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
छत्तीसगढ़

ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में किशोरी और महिला सहित 6 लोगों की मौत

अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर घाट पेंडारी में हादसा, पांच लोग गंभीर घायल, सूरजपुर स्थित देवी धाम कुदरगढ़ में माता के दर्शन के लिए जा रहा थे दो परिवार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

सुरजपुर: अम्बिकापुर बनारस मार्ग के घाट पेंडारी में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई वहीं पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैंं।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में विजयनगर थाना क्षेत्र के भाले गांव से दो परिवारों के 11 लोग एक बोलेरो में सवार होकर रविवार रात सूरजपुर के प्रसिद्ध देवी धाम कुदरगढ़ में माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। देर रात करीब एक बजे अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग के घाट पेंडारी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला ने इलाज के दौरान प्रतापपुर में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। जिसमें दबने से चालक शंहशाह की भी मौत हो गई। उसका शव अभी तक निकाला नहीं जा सका है। चंदौरा थाना पुलिस ट्रक चालक का शव निकलवाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में बोलेरो सवार 15 वर्षीय रश्मी, ध्यानचंद, अनदुलवा, रितु और बोलेरो चालक पन्नालाल शामिल हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि कौन किस परिवार से है और उनका आपस में क्या संबंध था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में सवार सभी मृतक और घायल बलरामपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद चंदौरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं वहीं मृतकों पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक और सरकार के मंत्री प्रेमसाय सिंह ने कलेक्टर से बात कर घायलों का ईलाज की व्यवस्था करने कहा है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Check Also
Close