राष्ट्रीय खबरें

शोपियां : मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी, एक घायल जवान शहीद

Spread the love

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान रोहित कुमार यादव की अस्पताल में मौत हो गई। शोपियां के हंदेव इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त यादव बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे।
प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान यावर अहमद डार,शकील अहमद डार और इश्तियाक भट्ट के तौर पर की गई है। ये तीनों आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। उन्होंने बताया, ”पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यावर डार इलाके में अनेक आतंकवादी हमलों की योजना बनाने तथा उन्हें अंजाम देने तथा नागरिकों पर उत्पीड़न की घटनाओं में लिप्त था। वह पिछले वर्ष जैनपोरा पुलिस गार्ड पर आतंकी हमले में भी शामिल था। इस हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।”
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में गुरुवार (16 मई) को हुई दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे और एक आम नागरिक की भी जान चली गई। इन अभियानों में यादव सहित दो जवान शहीद हो गए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button