March 8, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
कृषि और शिक्षा से जुड़े ऋण प्रकरणों को प्राथमिकता से करें समाधान : कलेक्टरसड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के लिए मूल रूप से इंजीनियर जिम्मेदार : गडकरीरोजगार दिवस में मनरेगा के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारीउपमुख्यमंत्री अरूण साव जिले के प्रवास परकेन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री से मंत्री राजवाड़े ने की मुलाकातनक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने धवस्त किया स्मारकउद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछारबिहार के रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिगों का रेस्क्यूगर्लफ्रेंड को लेकर विवाद में चली गोली, 4 गिरफ्तार, 1 फरारमणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 18 सदस्यीय दल पहुंचा शैक्षणिक भ्रमण पर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दिखा ‘तितली’ चक्रवात का असर

आने वाले 24 घंटे तक और रहेगा असर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

‘तितली” को मौसम विभाग ने भीषण चक्रवात करार दिया है और इसे लेकर लगाया गया पूर्वानुमान ओडिशा, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल में दिखाई भी दे रहा है। कई जानें जा चुकी हैं, जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। बहरहाल छत्तीसगढ़ में इसका असर है, लेकिन पूर्वानुमान से कम।
अभी बारिश कम हुई, हवा की रफ्तार भी कम ही रही। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रतिघंटा बनी हुई हैं। ये असर आने वाले 24 घंटे तक रहेगा। गुरुवार सुबह से रायपुर के आसामान पर बादलों का डेरा रहा। दोपहर होते-होते बादल घने हुए, हवा की रफ्तार बढ़ी और फिर हल्की बूंदाबांदी हुई। कई और जिलों में बरसात हुई।
मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि यह एक भीषण चक्रवात है,तो कम से कम 20 किमी के क्षेत्र में बरसात होनी चाहिए थी। अब गुरुवार-शुक्रवार रात से सुबह 10 बजे तक बारिश हो सकती है। इस चक्रवात के गुरजने के बाद तापमान बढ़ेगा और फिर तेजी से घटेगा।
इन जिलों में खासा असर रायपुर, गरियाबंद के अलावा सुकमा, कांकेर, कोरिया से लेकर जशपुर, रायगढ़, बलरामपुर में मध्यम से हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
source:naiduniya

gramyatracg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close