राज्य समाचार

रायपुर में पारा 45 पर पहुंचा

Spread the love

रायपुर। सूरज आग उगल रहा है और तापमान रफ्तार पकड़े हुए है। फणि तूफान के गुरजने के बाद तापमान बढ़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगले 24 घंटे तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ कुछ हद तक तापमान में कमी ला सकता है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुरुवार को 45 डिग्री तापमान के साथ रायपुर ने बीते वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह इस सीजन में रायपुर का सबसे अधिक तापमान है। बिलासपुर, दुर्ग के तापमान में बीते 24 घंटे में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को ही लू अलर्ट जारी कर दिया था, इसे दो दिन और यानी शुक्रवार-शनिवार तक के लिए बढ़ा दिया है। रिकॉर्ड के मुताबिक 29 मई 2018 को रायपुर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री था, जो 2018 में सर्वाधिक तापमान था।
गुरुवार दोपहर को रायपुर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह सूरज उगने के साथ जो गर्मी थी, वह दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। रात तक गर्म हवा चली, राहत की दूर-दूर तक कोई गुंजाइश नहीं थी।
रायपुर से 10 किमी दूर माना का तापमान 45.5 डिग्री दर्ज हुआ। माना एयरपोर्ट पर जहां मौसम का यंत्र लगा हुआ है, वह काफी बड़ा खुला क्षेत्र है। यहां हवा रुकती नहीं, सीधे आती है और वास्तविक तापमान दर्ज होता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button