अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचाररोचक तथ्य
Trending

KORBA BREAKING NEWS : बदमाशों ने नायब तहसीलदार पर किया हमला, 4 गिरफ्तार — शराब के नशे में थे आरोपी, कुसमुंडा थाना क्षेत्र की श्रमिक बस्ती की घटना, पुलिस ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन

कोरबा। सरकारी कामकाज के दौरान एक बार फिर प्रशासनिक अमले को गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रमिक बस्ती में बीती रात नायब तहसीलदार अमित केरकेट्टा और अभिजीत राज के साथ बदमाशों ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर उस समय शराब के नशे में थे और अधिकारियों से किसी बात पर विवाद करने लगे, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।

सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। देर रात तक पुलिस ने इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए सभी युवक शराब के नशे में धुत थे और बिना किसी कारण अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर बैठे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस घटना से प्रशासनिक कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। अधिकारी वर्ग ने इसे शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ती असुरक्षा की स्थिति बताया है। बताया गया कि नायब तहसीलदार अमित केरकेट्टा व अभिजीत राज किसी राजस्व कार्य से श्रमिक बस्ती क्षेत्र में पहुंचे थे, तभी कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर दी और मारपीट करने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, लूट, मारपीट और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित साथियों की तलाश भी की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, श्रमिक बस्ती इलाके में देर रात शराबखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने भी कई बार इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई सीमित रही। अब सरकारी अधिकारी पर हुए इस हमले के बाद पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द न्यायालय के समक्ष पेश कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button