टेक्नोलॉजी

DEO के निरीक्षण के दौरान गायब रहे प्राचार्य सहित 13 शिक्षक, सभी को नोटिस

मुंगेली । मुंगेली में 13 शिक्षकों को डीईओ ने नोटिस भेजा है। साथ ही तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी डीईओ ने दी हैं।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में शैक्षणिक अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य सहित कुल 13 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीईओ द्वारा सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एल.पी. डाहिरे ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों में प्रभारी प्राचार्य सौखी लाल पंकज, व्याख्याता फनेन्द्र कुमार रॉय, रवि कुमार देवांगन, प्रमिला देवांगन, आशीष ठाकुर, अमरचंद बर्मन, संजय साहू, ममता जांगड़े, नंदलाल पटेल, राजेन्द्र ध्रुव, पुरुषोत्तम घृतलहरे, अनिल सोनवानी और पीयूष चंदेल शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और छात्रहित से संबंधित गतिविधियों की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button