टेक्नोलॉजी

देव दीपावली के अवसर पर हसदेव घाट में कल होगी भव्य महाआरती

 

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ सहस्त्रधारा, चुनरी महोत्सव, दीपोत्सव, नौकाविहार एवं भव्य दुग्धाभिषेक के साथ होंगे विविध आयोजन*

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा। देव दीपावली के शुभ अवसर पर कल माँ सर्वमंगला घाट पर आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा।

नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित पांच कुण्डीय  लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्ण आहुति एवं हसदेव महाआरती का कल भव्य आयोजन होगा।

विगत चार दिनों से घाट श्रद्धा और अध्यात्म से सराबोर रहा है। प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यजमानों द्वारा वैदिक विधि से वेदी पूजन और हवन संपन्न किया जा रहा है। श्रद्धालु हवन कुण्ड में आहुतियां अर्पित कर वेदी की परिक्रमा करते हुए पुण्यलाभ अर्जित कर रहे हैं।

समिति द्वारा देव दीपावली पर्व पर 5 नवम्बर को भव्य आयोजन की समस्त तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल प्रात: 9 बजे से हवन पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा का आयोजन होगा। इसके पश्चात् सायं 5.30 बजे दीपोत्सव आरंभ होगा, जिसमें हजारों दीपों से घाट को आलोकित किया जाएगा।

सायं 6 बजे से 108 मीटर चुनरी महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु हसदेव मैया को 108 मीटर चुनरी चढ़ाएंगे। तत्पश्चात् नौका विहार कार्यक्रम का आयोजन होगा, भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जीवंत झांकी की जीवंत झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

भगवान राम-लक्ष्मण की वेशभूषा में बच्चे नौका पर सवार होंगे और भगवान लक्ष्मीनारायण नदी मार्ग से घाट तक आगमन करेंगे।

इसके पश्चात् भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का 108 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया जाएगा। पूरे घाट में 108 ब्राह्मणों द्वारा ब्रह्मनाद और शंखनाद होगा। इसके पश्चात् 11 वैदिक पुरोहित समान वेशभूषा में महाआरती का भव्य आयोजन करेंगे। घाट पर आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी।

भव्य आतिशबाजी, डीजे साउंड और लाइट शो से संध्या काल में सर्वमंगला घाट का पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो जाएगा। पाटेश्वर धाम, बालोद (छत्तीसगढ़) के संत श्री रामबालक दास महात्यागी जी (कौशल्या धाम) के पावन सान्निध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजन संपन्न होंगे, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में जुड़ावन सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, विद्या भारती, मध्य क्षेत्र) तथा बतौर विशिष्ट यजमान- गोपाल मोदी ( जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, कोरबा),  संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक नियम, कोरबा),  फूल सिंह राठिया (विधायक, रामपुर विधानसभा, कोरबा) बसंत अग्रवाल (समाज सेवी, रायपुर), शुभम कुमार नाग( प्रदेश संयोजक , विश्व हिन्दू पारिषद, बजरंग दल छत्तीसगढ़), ज्योति पाण्डेय ( शिवशक्ति माँ भवानी मन्दिर, कोरबा), डॉ अन्नपूर्णा बोर्डे (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कोरबा), योगेश जैन (अध्यक्ष, जिला चेम्बर आ$फ कामर्स एंड इंडस्ट्री, कोरबा), संतोष दास महंत ( जिलाध्यक्ष, संयुक्त मानिकपुरी पानिका समाज,कोरबा) एवं नमन पाण्डेय ( माँ सर्वमंगला मन्दिर, कोरबा) शामिल होंगे। भक्तजन माँ हसदेव से सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपोत्सव में सहभागी बनेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button