राज्य एव शहर

मेगा रोड शो कर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी

रायपुर। भाजपा की तरह कांग्रेस ने भी आज रायपुर में मेगा रोड शो कर अपनी पूरी ताकत झोंकी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी शोर थमने के पहले अपने तीन विधायकों के साथ यहां मेगा रोड शो किया। टाटीबंध गुरूद्वारा से शुरू हुए रोड शो में उनके समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। श्री बघेल अपने साथ वाहन में चल रहे रायपुर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में वोट देने की अपील करते रहे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने तीनों विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय एवं रायपुर प्रत्याशी प्रमोद दुबे के साथ सुबह टाटीबंध गुरूद्वारा पहुंचे। वहां उन सभी नेताओं ने मत्था टेकने के बाद रोड शो शुरू किया। एक वाहन में सवार ये सभी नेता रोड शो करते हुए वहां से रायपुर दक्षिण क्षेत्र पहुंचे। वहां से कटोरा तालाब, पीडब्ल्यूडी चौक, काली मंदिर चौक, कालीबाड़ी बूढ़ापारा, लाखे नगर होकर आजाद चौक पहुंचे। इस दौरान सभी नेता हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते रहे।
रोड- शो में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी-कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर के साथ शामिल हुए। उनके साथ उनके समर्थक भी रोड-शो में शामिल होते रहे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में अपनी सहभागिता दर्ज कराते रहे। रोड-शो के दौरान अलग-अलग जगहों पर मुख्यमंत्री समेत वाहन में सवार नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुछ जगहों पर छोटी-छोटी सभाएं लेकर चुनावी माहौल को कांग्रेस के पक्ष में बताया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने कल अपने रायपुर प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में रोड-शो कर अपनी पूरी ताकत दिखाई थी।
रोड शो में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट माहौल
उन्होंने रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर रोड शो करते हुए कहा कि रायपुर से उनके प्रत्याशी प्रमोद दुबे की जीत तय है। रोड शो में लोग खुद शामिल होकर कांग्रेस और
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित अपने मेगा रोड शो के दौरान एक सभा में कहा कि उनके प्रत्याशी प्रमोद दुबे की जीत तय है। यह हजारों लोगों के स्नेह और रोड शो में उमड़े जनसैलाब से स्पष्ट है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल का यह रोड शो टाटीबंध गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के अलग-अलग इलाकों तक किया गया। रोड शो के दौरान उनके साथ प्रचार वाहन में रायपुर शहर-ग्रामीण के तीनों कांग्रेस विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे प्रमुख रूप से सवार रहे। रोड शो के बीच-बीच में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर श्री बघेल ने छोटी-छोटी जन सभाएं भी ली। सभा को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने रायपुर समेत पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल को कांग्रेस के पक्ष में बताया।
उन्होंने रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर रोड शो करते हुए कहा कि रायपुर से उनके प्रत्याशी प्रमोद दुबे की जीत तय है। रोड शो में लोग खुद शामिल होकर कांग्रेस और अपने प्रत्याशी प्रमोद दुबे का समर्थन कर रहे हैं। उनका यह स्नेह बेकार नहीं जाएगा। उन सभी का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी को अवश्य मिलेगा। रोड शो में विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button