राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य
Trending

कोरबा में पहली बार घंटाघर ओपन थिएटर से गूंजेगी रामलीला – महापौर संजू देवी राजपूत की इच्छाशक्ति से बना ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला प्रशासन का मिला पूरा सहयोग, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल…

कोरबा की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाई

कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत की दृढ़ इच्छाशक्ति और शहर के लिए कुछ करने के जज़्बे से आज नगर निगम कोरबा द्वारा पहली बार घंटाघर ओपन थिएटर में भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाई देने वाला साबित होगा।


 कांग्रेस शासन के 10 सालों में नहीं हुई ऐसी हिम्मत

पिछले 10 वर्षों तक नगर में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद इस तरह के बड़े आयोजन की पहल कभी नहीं की गई। लेकिन संजू देवी राजपूत के महापौर बनने के बाद से ही शहर में बदलाव और नई सोच का असर साफ दिखाई देने लगा है। उनका मकसद है – “जनता को सीधे लाभ और हर क्षेत्र का विकास।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री लखन देवांगन और प्रशासन का पूरा सहयोग

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कोरबा विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन का विशेष सहयोग रहा है। साथ ही, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और पूरी प्रशासनिक टीम ने 100% योगदान देकर इस आयोजन को और भी शानदार बना दिया है।


कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

आयोजन तिथि: 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025
स्थान: घंटाघर ओपन थिएटर, कोरबा


प्रथम दिवस (28 सितम्बर 2025)

  • पुष्प वाटिका प्रसंग
  • धनुष यज्ञ
  • लक्ष्मण-परशुराम संवाद
  • राजतिलक एवं मंथरा-कैकेयी संवाद

द्वितीय दिवस (29 सितम्बर 2025)

  • राम वन गमन
  • कैकेयी प्रसंग
  • दशरथ देवलोक गमन
  • भरत मिलाप

तृतीय दिवस (30 सितम्बर 2025)

  • पंचवटी प्रसंग
  • सीताहरण
  • राम-हनुमान मिलन
  • राम-सुग्रीव मैत्री
  • बाली वध
  • अशोक वाटिका
  • लंका दहन

चतुर्थ दिवस (1 अक्टूबर 2025)

  • सेतु बंध
  • अंगद-रावण संवाद
  • लक्ष्मण शक्ति
  • मेघनाथ-रावण वध
  • राम राज्याभिषेक

पंचम दिवस (2 अक्टूबर 2025)

  • संपूर्ण रामायण का लेज़र शो
  • भव्य आतिशबाज़ी
  • ऐतिहासिक रावण दहन

शहर में छाया धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह

कोरबा के इतिहास में पहली बार नगर निगम द्वारा इस स्तर का आयोजन हो रहा है। हर गली-मोहल्ले और घर-आंगन में इसकी चर्चा है। लोग इस धार्मिक-सांस्कृतिक पहल को पूरे उत्साह और गर्व से अपना समर्थन दे रहे हैं।

यह आयोजन न केवल भक्ति और आस्था का पर्व है बल्कि नगर निगम कोरबा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और महापौर संजू देवी राजपूत के समर्पण का जीवंत प्रतीक भी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button