राज्य समाचार

विधानसभा अध्यक्ष मेडिकल कालेज में सीटी स्कैन मशीन का करेंगे लोकार्पण

Spread the love

राजनांदगांव(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 6 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद  संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित  सचिन बघेल, अध्यक्ष सीजीएमएससी दीपक मस्के, अध्यक्ष पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल  योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत  किरण वैष्णव, पूर्व विधायक  रामजी भारती, रमेश पटेल,  गीता साहू, पद्मश्री पुखराज बाफना, पार्षद वार्ड नंंबर 20  कुलेश्वर धु्रव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button