राज्य समाचार

कांग्रेस को फिर लगा झटका, खैरागढ़ राजपरिवार के भवानी बहादुर सिंह ने छोड़ी पार्टी

खैरागढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 की हार के बाद पार्टी लगातार नेताओं के पलायन से जूझ रही है।

इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जब खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य और पार्टी के प्रदेश सचिव भवानी बहादुर सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

भवानी बहादुर सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। इस्तीफे में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है, हालांकि राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पार्टी में उपेक्षा और पूछपरख न होने से वे नाराज चल रहे थे।

उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि भवानी बहादुर सिंह का राजनीतिक परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है।

उनके पिता स्व. शिवेंद्र बहादुर सिंह राजनांदगांव के सांसद रह चुके हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। वहीं उनकी माता गीता देवी सिंह जोगी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं और कई बार विधायक चुनी गईं।

भवानी बहादुर सिंह के इस्तीफे ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि वे आगे किस दल की राह पकड़ेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button