16/04/2026

आधे घंटे तक नहीं खुल पाया इंडिगो फ्लाइट का गेट, विधायक समेत कई यात्री फंसे रहे…

0
havai adda

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बड़ा मामला सामने आया, जब दिल्ली से रायपुर आई विस्तारा फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुल पाया। इस कारण यात्री करीब आधा घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। जानकारी के अनुसार, विस्तारा फ्लाइट को सुबह 8:40 बजे रायपुर पहुंचना था, लेकिन देरी से उड़ान भरने के कारण यह करीब 10 बजे लैंड हुई।

लैंडिंग के बाद गेट में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते यात्री बाहर नहीं निकल सके। फंसे यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे। एयरपोर्ट स्टाफ और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर गेट की समस्या को दूर किया, जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना के चलते यात्रियों में नाराज़गी देखने को मिली और प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की गई। बताया जा रहा है कि विस्तारा फ्लाइट AI-2797 के गेट में खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News