राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने दी प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलि

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ (छ.ग.) के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर आज कोरबा जिले में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर में अखबार वितरकों और संघ के अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

इसी के साथ, बालको, जमींपाली, कटघोरा, पाली इकाई के अखबार वितरकों ने भी अपने-अपने स्थान पर संघ के अधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर विनोद सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पदम सिंह चंदेल प्रदेश अध्यक्ष व विपेन्द कुमार साहू, जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने बताया कि विनोद सिन्हा का निधन अखबार वितरक संघ के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि विनोद सिन्हा एक समर्पित और मेहनती नेता थे, जिन्होंने अखबार वितरक संघ के लिए बहुत कुछ किया।

इस अवसर पर, अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने विनोद सिन्हा के योगदान को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विनोद सिन्हा की कमी को कभी नहीं भूला जा सकता है, लेकिन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए संघ के सदस्य मिलकर काम करेंगे। जिसमें जिला सचिव जय कुमार नेताम मुरीतराम कश्यप तपेश्वर राठौर रामा अनिल गिरी राय सिंह राजकुमार पटेल नवधा लाल चौहान दिनेश वैष्णव हेमत जांगड़े सुशील मैत्री शोभाराम अज्जू उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button