राज्य समाचार

राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने विभिन्न ग्रामों का किया भ्रमण

कोरबा ।  मोनिका सिंह राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) के द्वारा आज कोरबा जिले मे जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत ढपढप, शुक्लाखार, पौंसरा, चाकाबुडा तथा सिंघाली का भ्रमण किया गया।

सिंह द्वारा सभी स्वच्छाग्राही से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन के गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा किया गया। ग्रामीणों द्वारा घर से देने वाले कचरे को अलग अलग करने हेतु आग्रह एवं सभी लोगो को प्रेरित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा कर स्वच्छग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया गया। इसमें जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक, स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष, सचिव, समूह की दीदियां, व गांव के सरपंच, सचिव, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button