करियरराज्य समाचार

25 साल से बन रहे बांध की टूटी दीवार, हजारों एकड़ की फसल हुई बर्बाद, शासन-प्रशासन से अब तक कोई सुनवाई नहीं

Spread the love

22.08.22|  बालोद जिले के अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र डौंडी विकास खंड स्थित आमाडुला के निर्माणाधीन आमाबाहरा बांध की दीवार टूट गई है. लगातार बांध के पानी निकासी से हजारों एकड़ खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है. बालोद और कंकर जिला को जोड़ने वाली डौंडी चारामा मुख्य मार्ग में तीन फिट पानी भर गया है. जिससे आवागमन बाधित हो रहा है.

बता दें कि, बांध के टूटने से इलाके में पानी ही पानी नजर आ रहा है. लोग जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन करने पर मजबूर हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक मौके पर प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. वहीं जल संसाधन विभाग के डौंडी क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचने पर ऑफिस में ताला लटका मिला.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 25 साल पहले से बन रहे बांध का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है. शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई.

वहीं ग्रामीण कमलेश कुमार दुग्गा बताते हैं कि, प्रशासनिक लापरवाही की वजह से आज तक यह बांध अधूरा पड़ा है. जिससे किसानों को हर साल कुछ ना कुछ नुकसान झेलना पड़ता है. बांध के टूट जाने से काफी तकलीफ हो रही है. वही आमाडुला गांव में सड़क के ऊपर 3 फिट पानी आ गया है, जिससे डौंडी और चारामा से संपर्क टूट चुका है. हजारों एकड़ किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. शासन-प्रशासन इस बांध का काम को जल्द से जल्द पूरा कराए ताकि समस्याओं से निजात मिल सके.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button