राज्य समाचार

राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के अडिग प्रहरी हैं सीआरपीएफ के जवान-साय

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस (27 जुलाई) के अवसर पर वीर जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, अनुशासन और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने स्थापना दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यरत सभी सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

मुख्यमंत्री  साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सीआरपीएफ जवानों की वीरता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने जो अनुकरणीय सेवा, साहस और समर्पण दिखाया है, वह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के शौर्यगाथा के हर अध्याय में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की रक्षा का दृढ़ संकल्प निहित है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button