राज्य समाचार

पोहा व्यापारियों से धोखाधड़ी : 429 टन पोहे की बिक्री कर 1 करोड़ 70 लाख की रकम हड़पी, दो दलाल पकड़े

Spread the love

भाटापारा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) I पोहा व्यापारियों के साथ 1 करोड़ 70 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पोहा मिलर्स की बिक्री राशि का भुगतान न कर उसे शेयर बाजार में निवेश कर हड़प लिया।

थाना भाटापारा ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुशील सबलानी निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पोहा मुरमुरा निर्माता कल्याण समिति भाटापारा के कुल 20 व्यापारियों ने अप्रैल 2025 के पहले अलग-अलग तिथियों में अपने-अपने मिलों से तैयार पोहा समिति द्वारा नियुक्त ब्रोकर प्रीतम मंधानी और यश बलानी को बिक्री के लिए सौंपा था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ब्रोकरों ने कुल 429 टन 69 किलोग्राम पोहा की बिक्री कर ₹1,70,27,960 की राशि एकत्र की, लेकिन यह रकम पोहा मिलर्स को न देकर खुद अपने पास रख ली। व्यापारियों द्वारा कई बार मांग करने के बावजूद आरोपी उन्हें टालते रहे। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने उक्त रकम को शेयर बाजार में निवेश कर हड़प लिया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button