16/04/2026

महापौर ने बालको जोन में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर सख्ती के निर्देश

0

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने आज बालको जोन कार्यालय और उसके अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन नाली सहित अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर उसे NIT रायपुर भेजा जाए, ताकि तकनीकी स्तर पर परीक्षण हो सके और गड़बड़ियों की समय रहते पहचान हो।

 

निरीक्षण के दौरान बालको जोन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या देखकर महापौर ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे कर्मचारियों पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के समय वार्ड 39 के पार्षद तरुण राठौर, वार्ड 42 के पार्षद सत्येंद्र दुबे, चेतन मैत्री, भाजपा बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, रेणु प्रसाद, राजा, जय राठौर, बालको महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुन्हीजा, भाजयुमो के अनुराग राठौर, अभिजीत त्रिपाठी, आर नारायण सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे।


महापौर ने साफ संकेत दिया कि कोरबा में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News