राज्य समाचार

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी पदयात्रा पर निकलीं भावना बोहरा

कांवड़ यात्रा को बताया आस्था और संस्कृति का संगम

 

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि के संकल्प के साथ भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। उनके साथ करीब 300 से अधिक श्रद्धालु इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं, जबकि 1000 से ज्यादा कांवड़ यात्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इससे पहले रविवार को अमरकंटक मेला मैदान में भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों से मुलाकात की, उन्हें भोजन परोसा और भजन संध्या में शामिल हुईं। पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

पहले दिन अमरकंटक से लम्हनी तक की यात्रा
यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु अमरकंटक से लम्हनी तक पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी, जहां महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा।

विधायक बोहरा ने कहा – यह केवल परंपरा नहीं, संकल्प है

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा, “कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, यह आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई एक जीवंत परंपरा है। यह यात्रा माँ नर्मदा और भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता जताने का मेरा विनम्र प्रयास है। मैं इस यात्रा के माध्यम से पंडरिया और पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रही हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि यह पदयात्रा आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने का एक माध्यम है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी यह जिम्मेदारी है कि मैं लोगों के विश्वास पर खरा उतरूं और विकास व सेवा के संकल्प को पूरा करूं।

गहराता जनसंपर्क और राजनीतिक ऊर्जा
इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक संदेश भी देखा जा रहा है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा और हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से यह यात्रा एक जनसंपर्क अभियान का भी रूप ले रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button