राज्य समाचार

बस्तर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन: 6 माओवादियों के शव बरामद, हथियार और गोला-बारूद जब्त

Spread the love

नारायणपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इसी सिलसिले में कल नारायणपुर के अबूझमाड़ में प्रतिबंधित माओवादी कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, कांकेर-कोंडागांव, बस्तर DRG, BSF, STF की संयुक्त टीम रवाना की गई थी।

बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कई मुठभेड़ हुईं। मुठभेड़ के बाद इलाके की तलाशी के दौरान 4 महिला माओवादियों समेत कुल 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए। शुरुआती तौर पर इनकी पहचान प्लाटून 1 के कंपनी कमांडर राहुल पूनेम और 5 अन्य प्लाटून सदस्यों के रूप में हुई ह

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

तलाशी के दौरान एके47, एसएलआर, लांचर और बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button