राज्य समाचार
पुनीत के खिलाफ सारे आरोप बेबुनियाद है -रमन सिंह
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को अपने दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के बचाव में आगे आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पुनीत के खिलाफ सारे आरोप बेबुनियाद है।पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुनीत कहीं नहीं गए हैं, बल्कि वे जल्द आगे आ जाएंगे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को षडय़ंत्र करार दिया और कहा कि कोर्ट में जल्द ही इससे दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के मौके पर मौजूद थे। इस दौरान रायपुर के सांसद रमेश बैस, विधायक विद्यारतन भसीन सहित बड़ी संख्या में लोग थे। इस मौके पर दुर्ग से भारी भीड़ उमड़ी थी। न सिर्फ दुर्ग शहर बल्कि पाटन, अहिवारा, भिलाई, बेमेतरा और वैशालीनगर से कार्यकर्ता भी विजय बघेल के नामांकन दाखिले के मौके पर आए थे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
