राज्य समाचार
राज्यपाल ने मड़वाडीह पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद किया
रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राज्यपाल रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के गांव बिजली के साथ आश्रित गांव मड़वाडीह को गोद लेने की अनूठी पहल की है। इसी के तहत गुरुवार को राज्यपाल डेका मड़वाडीह पहुंचे और ग्रामीणों से मिले। उन्होंने गोद ग्राम पंचायत बिजली के आश्रित गांव मड़वाडीह में जन सभा को संबोधित किया। राज्यपाल डेका ने गांव के समग्र विकास के लिए आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने मड़वाडीह में एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत आम का पौधा लगाया और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। वे रेडक्रॉस के यूथ वालिंटियर के साथ मिले, साथ ही नगर पंचायत राजिम में वृक्षारोपण किया, स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की और स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए आभार जताया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info