राज्य समाचार

रेत से लदे ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल, एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पाली थाना क्षेत्र के धोराबाठा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर को रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिसमें अक्षय कश्यप नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि अक्षय का शव ट्रेलर के पहिए में फंस गया और शरीर दो हिस्सों में बंट गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अक्षय कश्यप कसडीहा गांव का निवासी था और शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ पाली आया था। दोपहर को काम खत्म करने के बाद तीनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। परिजनों को ट्रेलर मालिक द्वारा एक लाख रुपये और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। परिजनों ने बताया कि अक्षय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और वही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button