राज्य समाचार

प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान 

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपनण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर एक नवम्बर 2023 से धान खरीदी जारी है। अब तक राज्य के 8 लाख 55 हजार से अधिक किसानों से 38 लाख 88 हजार  मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 9 हजार 463 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। धान बेचने के लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत रकबा 33.15 लाख हेक्टेयर है। इस साल धान बेचने के लिए 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।
   

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 38.88 लाख मीट्रिक टन धान में से 31.46 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 22.90 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
    

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 19 दिसम्बर को लगभग 62 हजार से  किसानों से 2.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 79 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 32 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button