राज्य समाचार

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गौरेला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में गौरेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरेला में पढ़ाई के सिलसिले में आई छात्रा को स्थानीय युवक अंशुल सोनी ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसकी जानकारी अंशुल के दोस्त अभिषेक को हुई तो उसने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

इन सबसे परेशान होकर छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन गौरेला थाना पहुंचे, जहां शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6 और बीएनएस एक्ट की धारा 115(2), 3(5), 351(3), 64 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button