राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ के प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी में तीनदिवसीय सुविधा शिविर संपन्न

Spread the love

सुविधा शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन सहित राजस्व विभाग से संबंधित 550 आवेदन जमा

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल को सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेसेट्टी में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी(रा.) सुकमा को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सुकमा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुविधा शिविर में आधारकार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जॉब कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राशन कार्ड, वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता खोलना, नवीन आवेदन की पेंशन स्वीकृति दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन का भुगतान से लाभान्वित करने के साथ ही राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्या के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुविधा शिविर में कुल 550 आवेदन पात्र प्राप्त हुए जिनमें से पशुधन विकास विभाग के 30, श्रम विभाग के 46, बैंक अकाउंट ओपनिंग के 14, कृषि विभाग के 68, आधार कार्ड के 50, राजस्व विभाग के 12, खाद्य विभाग के 62, महिला एवं बाल विकास विभाग के 24, आदिवासी विकास विभाग के 32, नवीन वोटर आईडी के 44, नवीन लाइसेंस के 15, समाज कल्याण विभाग के 51, बीमा संबंधी के 95, जन्म प्रमाण पत्र के 7, आयुष्मान कार्ड के 28 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर ध्रुव के द्वारा प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य जांच के लिए कुल 225 ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।

शिविर स्थल बड़ेसेट्टी में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह व उमंग देखने को मिला। सभी अपनी माँग व समस्या से संबंधित आवेदन लेकर विभागीय स्टाल में पहुंचे। प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए कलेक्टर देवेश ध्रुव के द्वारा सभी विभागों को विशेष निर्देश दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button