राज्य समाचार
युवक ने काटा खुद का गला, अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ). छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने अपने ही हाथ से अपना गला काट दिया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार रात की है. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक महंत पंतोरा चौकी के गतवा गांव का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक, दीपक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से कमजोर था. वह अपनी पत्नी के साथ कोरबा से कल ही शांति नगर जांजगीर में रहने वाले माता-पिता से मिलने पंहुचा था. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
Live Cricket Info