राज्य समाचार

पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज, गोल बाजार थाने मे मामला

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ आज एक और मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है । डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में धोखाधड़ी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है | डीकेएस अस्पताल प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर डॉ. के के सहारे ने मामला दर्ज कराते हुए जांच टीम की रिपोर्ट भी पुलिस टीम को सौंपी है | इससे पहले उनके खिलाफ अंतागढ़ टेप मामले में भी पंडरी थाने में एक एफआई आर दर्ज की जा चुकी है । बता दें कि जब डीकेएस अस्पताल बनकर तैयार हो रहा था, उस वक्त पुनीत गुप्ता अस्पताल के अधीक्षक थे ।
इससे पहले 15 फरवरी को राज्य सरकार ने डीकेएस अस्पताल में हुई गड़बड़ी की जांच के आदेश दिये थे । स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी के नेतृत्व में बनी 3 सदस्यीय टीम 9 अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है । जांच रिपोर्ट में डीकेएस अस्पताल के निर्माण में क्या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं । प्रस्तवित राशि से ज्यादा ख़र्च किया गया है या नहीं । कितनी राशि अलग अलग चीजों पर खर्च की गई है । उपकरण खरीदी का टेंडर किन किन कम्पनी को जारी किया गया, क्या टेंडर की अनुमति ली गयी । हॉस्पिटल परिसर में जो दुकाने खोली गई है, क्या उसका अनुमोदन लिया गया है । अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कितने हैं और उनकी पोस्टिंग किस आधार पर की गई है । तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति का क्या अनुमोदन लिया गया है या नहीं इन तमाम मुद्दों पर जांच रिपोर्ट दी है ।
एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मुताबिक डीकेएस अस्पताल के डायरेक्टर सहारे ने गोलबाजार थाने में पूर्व डायरेक्टर डॉ पुनीत गुप्ता द्वारा बरती गई अनियमितता पर एफआईआर दर्ज कराया है | उन्होंने कहा कि मामले में डीकेएस की टीम के द्वारा जांच की गई थी, जिसमें पाई गई अनियमितता की भी रिपोर्ट पुलिस को सौपी गई है | दस्तावेज का परीक्षण कर विवेचना में जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी | जांच के परिक्रम के जिनसे भी पूछताछ की जानी है उन सबसे होगी | इसके अलावा कोई कंपनियां अगर इसमे इन्वॉल्व होगी तो जससे भी पूछताछ की जाएगी | उन्होंने कहा कि इसमे और भी लोग हैं, उनके नाम शेष जांच में सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी |

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button