राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

महाकाल सेना ने बड़े भव्यता के साथ मनाया सावन महोत्सव का सातवाँ सोमवार 

पूरे देश में सावन मास को बड़े भक्ति भाव से मनाया जा रहा है समस्त शिवालयों में पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है, शहर के प्रख्यात महाकाल सेना भी इस सातवें सोमवार को डीपूपारा तालाब के शिव मंदिर में रुद्राभिषेख किया व प्रसाद वितरण की इसके पश्चात हरियाली में बढ़ोतरी हेतु रेल्वे बिलासपुर के सीएमएम श्री नवीन सिंह ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए व साथ ही पौधों की सुरक्षा हेतु अपनी ज़िम्मेदारी तय करने का संदेश दिया व अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर जाने-माने प्रथम हॉस्पिटल के चिकित्सक रजनीश पाण्डेय ने जामुन का पौधा लगाते हुए कहा कि ऑक्सीजन,छाँया के साथ पेड़ औषधी भी प्रदान करता है,हमे रोपण के साथ इनकी सुरक्षा पर भी सजग होने की आवश्यकता है।महाकाल सेना के संस्थापक तामेश कश्यप ने भी पौधारोपण करते हुए कहा कि यह तैयारी अगले जन्म की भी है अब जिनका भी जन्म हो तो हरियाली की कोई कमी ना हो ।आयोजन प्रथम सोमवार से प्रारंभ है व शेष एक सोमवार को भी भिन्न शिव मंदिरों में महाकाल सेना रेल्वे बिलासपुर के नेतृत्व में ऐसे धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में आमोद सिंह,सुशील यादव,मनोज कश्यप, गिरीश साहू,अतुल अवस्थी,वेद रात्रे,हितेस साहू, अंकित पाल,सुशांत शर्मा,अखिलेश महादेव,करण तान्ती,भूपेंद्र शर्मा,शुभम रजक,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अमितगोजे,सन्नी यादव,मनीष यादव,आयुष महतो,गौरव यादव,सुमित श्रीवास,टोनी करोसिया,शुभम सिंह,मुकेश धीरज,

अमन श्रीवास,राहुल जायसवाल,श्रीकांत साहू,सुरज करोसिया,अनिल कोरी,कुलदीप भारद्वाज,राज चौहान,विवेक सिंह

 

ए.अनुराधा,मुस्कान दुबे,रेणुका जायसवाल,निकिता सिंह,ज्योति नायडू,कोमल ललपुरे के साथ भारी संख्या में सदस्य व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button