राज्य समाचार

एक्सप्रेस-वे पर युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी रायपुर के शंकर एक्सप्रेस-वे के नाले में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।  प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) भी बरामद हुई है। जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए FSL और डॉग स्कॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का निवासी था. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button