15/04/2026

नक्सलियों ने जवानों के वाहन को बनाया निशाना, विस्फोट के बाद फायरिंग

0

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के पिकअप वाहन को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया। गोरला नाले के पास नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया, जिसके बाद फायरिंग भी की गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली घने जंगलों की ओर भाग निकले।

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी घटना की जांच में जुटी हैं।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News