राज्य समाचार

KORBA : तालाब में मिली व्यक्ति की लाश, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा – बांधापारा तालाब में मंगलवार को एक शख्स की लाश मिली। मंगलवार सुबह जब लोग तालाब में नहाने के लिए पहुंचे, तो इस दौरान उनकी नजर लाश पर पड़ी। मामला मोंगरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, अरुण नायक (40) कुसमुंडा के प्रेम नगर का रहने वाला था। वो मोंगरा के सुलभ शौचालय में काम करता था और प्रेम नगर से रोज यहां आना-जाना करता था। मंगलवार सुबह उसकी लाश बांधापारा तालाब में मिली, वहीं उसके कपड़े तालाब के किनारे पड़े हुए मिले हैं।

गांव के कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। आशंका जताई जा रही है कि कपड़े उतारकर अरुण नहाने के लिए तालाब में उतरा होगा, लेकिन पैर फिसल जाने के चलते गहराई में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button