August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर प्रशासनिक पत्राचार दंडनीय डीजीपी ने जारी किया निर्देश

अफसरों को याद दिलाया सेवा नियम

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का प्रशासनिक पत्राचार दंडनीय होगा। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बुधवार को इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 के नियम 7 में लिखे निर्देश का पालन करें। परिपत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया में किसी प्रकार का प्रशासनिक पत्राचार तथा जनप्रतिनिधियों से कोई भी पत्राचार करने के पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम का हवाला देते हुए कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों को किसी प्रकार का जनसामान्यों के संचार माध्यम एवं अऩ्य साधनों में से किसी भी दस्तावेज के प्रस्तुतिकरण या कथन को प्रतिबंधित करता है। जो केंद्र या राज्य के सामयिक या वर्तमान नीति या कार्य की आलोचना करता है।
एसपी-मंत्री का पत्राचार वायरल
सरकार को यह निर्देश इसलिए जारी करना पड़ा क्योंकि हाल ही में सुकमा जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला व मंत्री कवासी लखमा के बीच पत्राचार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंत्री ने कहा है कि जांच कराएंगे कि ये कैसे वायरल हुआ। दरअसल मंत्री ने एसपी को पत्र लिखकर कुछ थानेदारों का तबादला करने कहा था। इसके जवाब में अफसर ने भी मंत्री को पत्र लिखा। मंत्री कहते हैं कि पत्र की भाषा से उन्हें पीड़ा हुई। बाद में एसपी को वहां से हटाया गया है। जानकारो का कहना है कि मंत्री को भी सीधे अफसर को पत्र नहीं लिखना था,अफसर को भी मंत्री को सीधे जवाब नहीं देना था। सबसे बड़ी गड़बड़ी की सोशल मीडिया पर इसने किसने जारी किया।

Related Articles

Check Also
Close