राज्य समाचार

के सुब्रमणियम होंगे राज्य योजना आयोग के सदस्य

रायपुर। छत्तीसगढ़् सरकार ने सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. के सुब्रमणियम को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक सदस्य के पद पर नियुक्त किया है। योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि उनके महानिदेशक छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के पद से त्यागपत्र देने के बाद उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से लागू होगा। डॉ. के सुब्रमणियम की नियुक्ति की सेवा शर्ते अलग से जारी की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button