June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन : विजय शर्मा

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान में एके-47, इंसास और बीजीएल सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क वाले क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों से 650 से अधिक जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। इस अभियान के दौरान 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि इस अभियान में हमारे दो वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदान को मैं शत्-शत् नमन करता हूँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। इसके अतिरिक्त दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी माह को मिलाकर देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का आरामगाह कहा जाता था, वहां आज हमारे बहादुर जवानों ने साहसिक अभियान चलाकर नक्सलियों को करारा जवाब दिया है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सभी सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close