12/04/2026

महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों से पूछताछ, पुलिस ने क्या बताया?

0
WhatsApp Image 2025-01-18 at 12.29.31 PM

सतारा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में अंधविश्वास और काले जादू के चक्कर में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच शुरू कर दी है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फलटण पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुनील महाडिक ने बताया कि विदानी गांव के पास एक गन्ने के खेत में महिला के शरीर के कुछ अंग मिले हैं. सिर का एक हिस्सा और निचले अंग खेत के पास पाए गए, जबकि धड़ अब भी गायब है.

 

इंस्पेक्टर महाडिक ने बताया कि महिला के शरीर के अंग सड़ चुके हैं. शव की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कुछ दिनों पहले की गई होगी.’ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है जिसमें काला जादू और अंधविश्वास के एंगल को भी शामिल किया गया है. आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के समय और कारण का पता लगाया जा सके. रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी प्रथाओं के प्रभाव में हत्या होने की बात को नकारते नहीं हैं. पुलिस ने कहा कि ‘हम मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.’

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News