छत्तीसगढ़

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019- बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट बना छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ने लहराया परचम, बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर

Spread the love
Listen to this article

रायपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए देश के स्वच्छ शहरों, कस्बों और प्रदेशों के नाम की घोषणा हो गई है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंदौर को देश का सबसे साफ शहर घोषणा किया। इसी के साथ इस सर्वेक्षण रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवार्ड प्राप्त हुआ।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहरों की घोषणा बुधवार को दिल्ली में हुई। स्वच्छता की मुहिम के तहत राज्यभर में काफी बेहतर काम हुए हैं। अंबिकापुर नगर निगम राज्य में पांच साल पूर्व शुरू की गई कवाद ने अपना असर दिखाया और फिर पूरे राज्य के हर एक नगर निगम में अंबिकापुर मॉडल से जुड़ी स्वच्छता व्यवस्था लागू की गई। इसी का परिणाम रहा कि छत्तीसगड़ को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट का अवार्ड हासिल हुआ है।
अंबिकापुर में 40 साल पुराने डंपिंग यार्ड को सेनेटरी पार्क बना दिया गया। 25 एकड़ का यह क्षेत्र आज एक खूबसूरत बगीचे में बदल गया है। महिलाओं की समिति घरों से कचरा एकत्र कर रही है। इस कचरे की छटनी होती है। गीले कचरे के निदान के लिए कंपोस्ट मशीन लगाई है।
इसके अलावा 160 प्रकार का कचरा ठोस कचरे के रूप में मिलता है। सेनिटेशन सेंटर में इस पूरे कचरे को पृथक किया जाता है। हर महीने इसकी बिक्री होती है। वेंडर्स का नगर निगम से रजिस्ट्रेशन होता है। करीब तीन साल में अंबिकापुर नगर निगम में लगभग दो करोड़ की आमदनी कचरा बेचने से हो चुकी। इसके अलावा कंपोस्ट खाद से भी आय हो रही है।
अंबिकापुर मॉडल की पूरे देश में चर्चा हुई। शहर को अपनी श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इसके बाद यहां राष्ट्रीय स्तर की कई स्वच्छता कार्यशालाओं का भी आयोजन हुआ जिसमें देश भर से निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके बाद सफाई के अंबिकापुर मॉडल को राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में लागू किया। राज्य की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी सहित कई नगर निगमों में स्वच्छता को लेकर बेहतर काम हुए हैं।
भिलाई को 11 वां , रायपुर को 41 वां स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को दूसरा स्थान मिला है। पहला स्थान इंदौर को मिला है। तीसरा स्थान मैसूर को मिला है। वहीं देश की सबसे स्वच्छ राजधानी का ताज भोपाल को मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहरों की घोषणा बुधवार को दिल्ली में हुई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे साफ शहरों की घोषणा की। आपको बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 26 दिन में डिजिटल तरीके से पूरा किया गया और 62 दिन में स्वच्छता पुरस्कार दिया गया। इस सर्वेक्षण में साढ़ 4 करोड़ लोगों ने भाग लिया। अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो भिलाई नगर को 11 वां स्थान मिला है। राजधानी रायपुर को 41 वां स्थान मिला है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button